मुकदमे के बाद गुस्से में कॉंग्रेसी
केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि विधेयक विल के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किसान विरोधी रैली निकाले जाने के मामले पर पुलिस ने 100 से ज्यादा कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है, किसान विरोधी टैक्टर रैली निकाले जाने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ाने के मामले में यह कार्यवाही हुई है, मामला दर्ज होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आज एसपी सिटी से मिले, लेकिन असन्तुष्ट होने पर एसपी सिटी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये, कॉंग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने आरोप लगाया की बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिदिन ऐसे अनेक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं लेकिन उनके ख़िलाफ़ कोई कार्यवाही नही हो रही है लिहाज़ा प्रदेश सरकार एकतरफा कार्यवाही कर रही है।
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव के मुताबिक कैमरे के जरिये रैली निकालने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, इसके अलावा धरने पर बैठे लोगों की मांग है की बीजेपी के लोगो के खिलाफ भी कार्यवाही की जाये, लेकिन सारे तथ्यों को जुटाकर मामले को हल करने का प्रयास किया जा रहा है।