उत्तराखंड में आज से शर्तो के साथ खुलेंगे सिनेमा हॉल और स्विमिंग पूल
अनलॉक-5 की कई रियायतें उत्तराखंड में आज से मिलनी शुरू हो जाएंगी। जबकि समारोहों और अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 200 लोगों की छूट के लिए लोगों को एक दिन का इंतजार करना होगा।
प्रदेश सरकार ने अनलॉक-5 की एसओपी एक अक्तूबर को जारी की थी। इस एसओपी के तहत कई तरह की रियायतें दी गईं थीं। अधिकतम रियायतों के लिए 15 अक्तूबर तक का प्रतिबंध लगाया था। कुछ में कहा गया था कि 15 अक्तूबर के बाद ही इन रियायतों का उपयोग किया जा सकेगा।
गुरुवार से इनमें मिलेगी छूट
1. उच्च शिक्षा संस्थानों में विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा वर्ग के शोधार्थियों और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को प्रयोगशालाओं में जाने की अनुमति।
2. प्रशिक्षण के लिए स्विमिंग पूल खुल सकेंगे।
3. सिनेमा हॉल, थियेटर आदि 50 प्रतिशत सिटिंग क्षमता के साथ खुलेंगे।
4. एंटरटेनमेंट पार्क खुल सकेंगे।
5. बीटूबी या निर्माता-थोक विक्रेता-खुदरा व्यापार होगा शुरू।