खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
चमोली

उत्तराखंड : चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट शनिवार सुबह सात बजे विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। देर शाम को भगवान रुद्रनाथ गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो गए।  इस दौरान भक्तों ने भगवान रुद्रनाथ को नए अनाज का भोग लगाया और परिवार की कुशलता की कामना की।  फिर  डोली को रात्रि विश्राम न कराकर एक ही दिन में सीधे गोपीनाथ मंदिर लाकर विराजमान किया गया है।

शनिवार को रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद सुबह सात बजे पंडित महादेव प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली पंचगंगा, पित्रधार, पनार बुग्याल, ल्वींटी बुग्याल होते हुए सगर गांव पहुंची।  यहां ग्रामीणों ने अपने आराध्य देवता को भोग लगाया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान रुद्रनाथ भगवान की पंचमुखी आरती भी की गई।


रुद्रनाथ मंदिर समिति के सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट, सतेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह रावत और माइकल ने बताया कि गत वर्षों तक रुद्रनाथ की डोली कपाट बंद होने के पहले दिन रात्रि प्रवास के लिए ल्वींठी बुग्याल तक पहुंचती थी,  लेकिन इस बार डोली को सीधे गोपीनाथ मंदिर लाया गया है।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!