हरिद्वार – हरदा को हरिद्वार आना पड़ा भारी – दर्ज हुआ मुक़दमा
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित 300 कांग्रेसियों के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भगवानपुर विधायक ममता राकेश समेत 6 के भी मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आपदा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में सिडकुल में कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाली थी आज सिडकुल थाने के एस ओ की ओर से यह मुकदमा दर्ज किया गया है।