महाराष्ट्र के राज्यपाल को नोटिस
महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी को हाईकोर्ट का नोटिस ,बकाया जमा न करने पर चार सप्ताह में जवाब देने को कहा , नैनीताल हाईकोर्ट ने आदेश के बाद भी सुविधाओं का बकाया जमा न करने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने कोश्यारी को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।
सुप्रीम कोर्ट सुविधाओं के बकाया मामले में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा व बीसी खंडूरी के खिलाफ जारी अवमानना के नोटिस पर रोक लगा चुका है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक बिजली, पानी का करीब 11 लाख रुपये बकाया जमा कर चुके हैं।
देहरादून की रेलेक संस्था ने अवमानना याचिका दायर कर न्यायालय से कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने न्यायालय के आदेश के बावजूद बाजार भाव से भवन किराया जमा नहीं किया है । याचिकाकर्ता के अधिवक्ता
कार्तिकेय हरी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया ।