खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड – नवंबर के पहले सप्ताह से खुल सकते है कोचिंग संस्थान


कोरोना अनलॉक शुरू होने के बाद प्रशासन अब पहली बार कोचिंग संस्थान खोलने की तैयारी कर रहा है।  प्रशासन ने राज्य के कोचिंग संस्थान नवंबर के पहले सप्ताह में खोलने के संकेत दिए हैं। कोचिंग संस्थानों को खोलने को लेकर तैयारी चल रही है। स्कूलों के लिए जारी गाइडलाइन कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगी। कोचिंग जाने के लिए पैरेंट्स की परमिशन अनिवार्य होगी। कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना होगा। ऐसा न करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है । संस्थानों में सभी स्थानों, फर्नीचर, उपकरणों, स्टेशनरी, पानी की टंकियों, शौचालय आदि की अच्छी तरह सफाई अनिवार्य होगी। अधिकारियों के मुताबिक कोचिंग संस्थानों में भी सीटिंग प्लान में स्टूडेंट्स के बीच कम से कम छह फीट की दूरी रखी जाएगी। स्टूडेंट्स के बैठने के स्थान को आइडेंटिफाई किया जाएगा।
निम्न महत्व पूर्ण बातों का भी ध्यान रखना होगा  
– ऑनलाइन/डिस्टेंस लर्निंग को प्राथमिकता और बढ़ावा दिया जाएगा।
– अगर स्टूडेंट्स ऑनलाइन क्लास अटेंड करना चाहते हैं तो उन्हें इजाजत दी जाए।
– स्टूडेंट्स केवल पैरेंट्स की लिखित अनुमति के बाद ही कोचिंग आ सकेंगे। उन पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला जाएगा।  
– स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग की एसओपी का पालन करना होगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!