खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
अल्मोड़ा ,  उत्तराखंड,  धर्म 

222 दिन बाद श्रद्धालुओं से गुलजार हुआ जागेश्वर धाम, दो दिन में 19 श्रद्धालुओं ने किया रुद्राभिषेक

सुप्रसिद्ध जागेश्वर धाम 222 दिन बाद श्रद्धालुओं से गुलजार हुआ जागेश्वर धाम, दो दिन में 19 श्रद्धालुओं ने किया एक बार फिर से भौतिक पूजाएं शुरू हो गई हैं। जिला प्रशासन ने ट्रायल के बाद भौतिक पूजा की अनुमति दे दी है। मंदिर में रविवार को नौ, सोमवार को 10 भौतिक पूजाएं हुईं। नई व्यवस्था के तहत एक दिन में 10 पूजाएं ही होंगी। पूजा में एक परिवार के चार सदस्य ही शामिल हो सकेंगे। कोविड-19 के चलते जागेश्वर धाम में 17 मार्च से पूजा कराने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो इसके मद्देनजर ऑनलाइन पूजा की व्यवस्था की गईं थीं। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट ने बताया कि जिला प्रशासन ने शनिवार को ट्रायल किया। जिसके बाद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से अनुमति मिलने के बाद जागेश्वर मंदिर समूह में भौतिक पूजाएं शुरू हो गई हैं। 
 रूदाभिषेक केदार मंदिर के पास, पार्थिव पूजा और अन्य पूजाएं जागेश्वर भोग शाला और  हवन कुंड के पास की जाएंगी। पूजा हेतु श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या पूर्व में तय मानक के आधार पर होगी। किसी भी स्थिति में सदस्यों की संख्या बढ़ाई नहीं जाएगी।
यदि किसी भी पुजारी द्वारा तय सीमा से अधिक श्रद्धालुओं को एक साथ बैठाकर पूजा कराई जाती है तो संबंधित पुजारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  पूजा  केवल एक पुजारी द्वारा कराई जाएगी। पूजा के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत पुजारी द्वारा टीका लगाना, कलावा बांधना या जल का छिड़काव पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। 

उत्तराखंड में अल्मोड़ा के पास स्थित भगवान शिव का धाम जागेश्वर धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यह स्थान 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। यह स्थान भगवान शिव एवं सप्तऋषियों की तपोस्थली है। जागेश्वर धाम में दुनिया का पहला शिवलिंग है जहां से शिवलिंग की पूजा आरंभ हुई। इस शिवलिंग को स्वयंभू माना जाता है। यहां सप्त ऋषियों ने शिवलिंग की स्थापना कर आराधना की।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!