हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश को देंगे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती –बंशीधर भगत
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश के बाद हरिद्वार पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बड़ा बयान दिया है , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि आरोप गंभीर हैं , लिहाजा इस मामले में अब हाईकोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। बंशीधर भगत हरिद्वार में भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग शिविर कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में भाजपा के 26 मंडलों का प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हुआ है। जिसके उद्घाटन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बतौर मुख्य प्रवक्ता शिरकत की , 4 नवंबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में सभी मंडलों के पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।