खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड,  राष्ट्रीय

किसने बनाया आरोग्य सेतु एप? सरकार को नहीं जानकारी

कोरोना संक्रमण की ट्रेसिंग के लिए बनाया गया आरोग्य सेतु ऐप को सरकार की तरफ से आवश्यक टूल करार देते हुए कोरोना वायरस के खिलाफ इसे एक बड़ा हथियार माना गया। हजारों भारतीयों ने इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया। लेकिन, अब इस ऐप को आखिर किसने बनाया इस बात पर सस्पेंस पैदा हो गया है।

एक तरफ जहां आरोग्य सेतु वेबसाइट में यह कहा गया है कि इसे नेशनल इन्फॉर्मेटिक सेंटर और इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलोजी मिनिस्ट्री की तरफ से तैयार किया गया है तो वहीं दूसरी तरफ सूचना के अधिकार के तहत दिनों ने इस बात से इनकार किया है आखिर इस ऐप को किसने डेवलप किया। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, केन्द्रीय सूचना आयोग ने आरोग्य सेतु ऐप बनाने पर जानकारी न होने को लेकर सरकार को नोटिस जारी किया है।

शीर्ष आरटीआई बॉडी ने नोटिस में कहा- “अथॉरिटीज की तरफ से जानकारी का न होने की दलील देना स्वीकार्य नहीं है।” इसमें कहा गया- “कोई भी चीफ पब्लिक इन्फॉर्मेशन ऑफिसर्स इस बात का जवाब देने में असक्षम थे कि किसने ऐप डेवलप किया, कहां पर फाइल्स हैं “

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!