खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उधम सिंह नगर

बाजपुर में पुलिस ने रुकवा दी नाबालिग की शादी

सरकार द्वारा बनाये क़ानून को न मानते हुए बन्नाखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग की शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से 112 नंबर पर मिली शिकायत के बाद देर सायं मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी को रुकवा दिया है। पुलिस ने दूल्हा, दुल्हन की मां और शादी कराने वाले पंडित के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी गई है।
मंगलवार की सायं पुलिस चौकी बन्नाखेड़ा गांव में विवाह समारोह हो रहा था। ग्राम फतेहपुर रामपुर (उत्तर प्रदेश) से बारात आई थी। देर सायं अज्ञात व्यक्ति ने टोल-फ्री नंबर 112 पर काल कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि गांव में 14 वर्षीय किशोरी की शादी हो रही है। बन्नाखेड़ा चौकी प्रभारी अनिल जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच-पड़ताल के दौरान परिजनों ने बताया कि लड़की पड़ी-लिखी नहीं है। कागजात तलब करने पर आधार कार्ड में लड़की की जन्मतिथि एक जनवरी 2006 पायी गई। वर्ष 2016 में जारी राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों में किशोरी का नाम तीसरे क्रमांक पर है। उम्र नौ वर्ष अंकित की गई है। मामला स्पष्ट होने पर पुलिस ने तत्काल शादी रुकवा दी। चौकी प्रभारी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम-2006 की धारा 10/11 के तहत दूल्हा बने प्रमोद पुत्र छोटेलाल निवासी फतेहपुर थाना शहजाद रामपुर (उप्र), लड़की की मांग राधा पत्नी जयप्रकाश उर्फ जगदीश निवासी बन्नाखेड़ा तथा विवाह संपन्न कराने वाले पं. ओमकार शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी खंबारी बन्नाखेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच बरहैनी चौकी प्रभारी दिनेश कुमार को सौंपी गई है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!