खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
चम्पावत

रीठा साहिब हुआ गुंजायमान – जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल

पूरी दुनिया में मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध रीठा साहिब गुरुद्वारे में तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेले का गुरुवार को शबद-कीर्तन के साथ शुभांरभ हो गया है। पहले दिन जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के उद्घोष से गुरुद्वारा परिसर गुंजायमान हो गया। देर शाम तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, करनाल, अमृतसर, नानकमत्ता, खटीमा, सितारगंज आदि स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

पहले दिन दिवान हाल में अखंड पाठ की लड़ी के साथ अरदास की गई। दर्जनों श्रद्धालुओं ने अरदास में हिस्सा लिया। प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं से कोविड-19 के नियमों का पालन कराया जा रहा है। जोड़ मेले में नानकमत्त्ता गुरुद्वारा प्रबंध समिति के मुखिया बाबा तरसेम, दिल्ली के ग्रंथी बच्चन सिंह आदि लोगों ने अरदास में शामिल हुए। गुरुद्वारा में दिन भर लंगर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया। प्रबंध समिति तैयारियों में जुटे रहे। दिवान हाल में दस-दस लोगों ने शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कर दर्शन कराया गया। एसडीएम आरसी गौतम ने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोविड-19 की गाइडलाइन के नियमों को लेकर श्रद्धालुओं को जागरूक भी किया। शुक्रवार को श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!