पत्रकार अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी प्रेस की आजादी पर कुठाराघात – मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड
मसहूर टीवी पत्रकार अर्णव गोस्वामी को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर इस घटना की निंदा की है , त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ट्विटर पर लिखा ,
रिपब्लिक चैनल के editor-in-chief अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी अभिव्यक्ति और प्रेस की आजादी पर एक कुठाराघात है जो इमरजेंसी की याद दिलाता है यह कुकृत्य कांग्रेस संस्कृति का परिचायक है , लोकतंत्र में इमानदार पत्रकारिता करने वालों की आवाज इस तरह से बंद करने की भर्त्सना करता हूं ,रिपब्लिक टीवी चैनल के चीफ वरिष्ठ टीवी पत्रकार अर्णव गोस्वामी को मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तारी किये जाने की देशभर में निंदा हो रही है ।
