खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

बीजेपी का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में समापन दिवस के पहले सत्र में पूर्व सांसद बलराज पासी मुख्य वक्ता रहे , सत्र की अध्यक्षता मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज सिंह बिष्ट ने की , सत्र के प्रवर्तक बलराज पासी ने कार्यकर्ताओं को “2017 के बाद भारत की राजनीति में हुए बदलाव ” विषय पर परिचर्चा की । जिसमें उन्होंने बताया कि भारत की छवि पूरी दुनिया में वर्ष 2017 के बाद बदली है ,आज दुनिया के बड़े बड़े राष्ट्र के राष्ट्राध्यक्ष अपने चुनावी संबोधन में चुनाव जीतने पर भारत के साथ उनके संबंधों में प्रगाड़ता लाना भी शामिल करते हैं ।
प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में लोक सभा विस्तारक मनोज जी ने प्रशिक्षुओं के समक्ष “सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प ” विषय पर विस्तार पूर्वक अपने अनुभवी विचारो से कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम किया ।दूसरे सत्र की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने की ।
तृतीय सत्र के विषय “हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका ” विषय पर ,श्रीपाल राणा ने अपना उदबोधन किया , सत्र की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने की ।

अंतिम महत्वपूर्ण सत्र में भाजपा नैनीताल के जिला अध्य्क्ष प्रदीप बिष्ट ने ” प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धि” विषय पर प्रशिक्षुओं को जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अपना संकल्प पत्र को पूरा करते हुए आगे बढ़ रही है , उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने भ्र्ष्टाचार पर पूरी तरह से रोक लगाई है , पर्यटन उद्योग में कैसे सुधार लाये जा सकते हैं उसके प्रयास किये हैं , समृद्ध किसान योजना से किसान को मजबूती प्रदान करने का काम किया है ।
अंतिम सत्र में अध्य्क्षता दीपक मेहरा ने की ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम सत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया जिनमें मुख्य रूप से डॉक्टर जगनाथ पांडेय ,भीम सिंह कुरिया, नारायण सिंह बिष्ट , गुमान सिंह देवका प्रमुख
रहे ।
कार्यक्रम का ऊर्जावान संचालन महामंत्री कमल किशन पांडेय ओर सुरेश गौड़ ने किया । सत्र के अंत में मंडल अध्य्क्ष नवीन भट्ट ने प्रशिक्षण सत्र पूरा करने पर सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कर समाज में भारत माता की वास्तविक जय तभी होने की बात कही जब भारत देश दुनिया का सर्वोच्च देश होगा ।

banqueting

banqueting

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!