अब एक और बीजेपी विधायक नाराज ,प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर जताई नाराजगी
देहरादून के रायपुर से बीजेपी के विधायक उमेश शर्मा काऊ के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को पत्र लिखे जाने के मामले में बंशीधर भगत ने कहा कि अभी उनकी जानकारी में कोई मामला नहीं है, क्योंकि मैं कल से हल्द्वानी में हूं यदि किसी मामले पर चर्चा होगी तो आगे देखेंगे..गौरतलब है कि रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भाजपा नेत्री इंदु बाला पर आरोप लगाया है कि बीजेपी के पार्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंदु बाला ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के लिए अपशब्द कहे हैं…जिसके बाद विधायक उमेश शर्मा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत को एक पत्र लिखकर आपत्ति जताई है , लेकिन फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किसी भी पत्र के मिलने से इनकार किया है, उनके मुताबिक यदि ऐसे किसी मामले पर चर्चा होगी या हो रही होगी तो आगे देखेंगे।