राजाजी टाइगर रिजर्व में रेड अलर्ट जारी- जानिए क्यो
जैसे जैसे दीपावली नजदीक आ रही है ऐसे में कुछ लोग इस मौके पर जंगली जानवरो का शिकार और तस्करी करने की कोशिश में लगे रहते हैं इसी के कारण अब राजाजी पार्क में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पार्क की पूरी निगरानी हाथियों और गाडी से रखी जा रही है साथ ही वन कर्मियों की सभी छुटियाँ रद्द कर दी गयी है। पार्क की सभी दस रेंजो में वन कर्मियों की छुट्टियों को निरस्त कर सघन पेट्रोलिंग के आदेश जारी किए गए है। रिजर्व की चीला रेंज में आज यंहा के अँधेरचोड व रायवाला से सटे गंगा तटीय छेत्रो में चप्पे चप्पे छानबीन की। अधिकारियों के अनुसार हर वर्ष दीपावली के अवसर पर शिकारियों द्वारा वन्यजीवों के शिकार का संकट बना रहता है और कई लोग वन्य जीवों की तस्करी करते है तो इसको देखते हुए पेट्रोलिंग को बढ़ाया गया है। कई टीमो के साथ ही पालतू हाथियों के माध्यम से गंगा तटीय छेत्रो में पैनी नजर रखी जा रही है, यह अभियान दीपावली तक जारी रहेगा साथ ही मुखबिर तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है।