खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

छात्रों के पैसों से वाहवाही लूट रही त्रिवेंद्र सरकार

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा प्रदेश की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार वैचारिक और आर्थिक दोनों तरह से कंगाल हो चुकी है और डिग्री कॉलेजों में छात्रों के जमा छात्रकोष से वाहवाही लूटने में लगी है। बल्यूटिया ने मुख्यमंत्री रावत द्वारा आज डोईवाला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राज्य के सभी महाविद्यालयों के लिए फ्री वाई फाई कनेक्टिविटी योजना का शुभारंभ किए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी ‌महाविद्यालयों में छात्र-छात्रों के लिए बेहतर पठन-पाठन की सुविधाएं करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है । जिसके लिये सरकार ने सरकारी कोष से महाविद्यालयों के लिए फ्री वाई फाई कनेक्टिविटी योजना के लिये लगाना चाहिये लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्चशिक्षा मंत्री डॉ. धनसिंह रावत सरकारी योजना को छात्रकोष से पैसा लेकर झूठी वाहवाही बटोरने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर सरकारी डिग्री कॉलेजों को हाईटेक बनाने की बात कर रही है दूसरी ओर डिग्री कॉलेजों के छात्रकोष को ठिकाने में लगी हुई है। सभी डिग्री कॉलेजों में हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए अगर यह योजना शुरू करनी थी तो इसके लिए सरकारी धन से शुरू किया जाना चाहिए था। बल्यूटिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस योजना को शुरू करने के लिए हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज के छात्रकोष से एक करोड़ और ऋषिकेश कॉलेज से 52 लाख और उत्तरकाशी कॉलेज से 23 लाख रुपये यानी कुल एक करोड़ 75 लाख रुपये निकलाकर छात्रों के साथ धोखा किया है। डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले गरीब छात्रों से प्रवेश के समय वि‌भिन्न छात्रनिधियों के नाम पर लिया जाता है जो कि उसी कॉलेज में लगना चाहिए जहां के छात्रों से यह छात्रनिधि के नाम पैसा लिया गया है। बल्यूटिया ने सीएम रावत को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकारी महाविद्यालयों को हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी से जोड़ने वाला देश का प्रथम राज्य बनने का दावा कर रहे हैं, लेकिन यहनहीं बता रहे यह पैसा छात्रों का ही जिसे सरकार ने अपनी योजना को पूरा करने के लिए ठिकाने लगा दिया है।
दीपक बल्यूटिया ने कहा इससे सरकार की विफलता पता चलता है कि सरकार की ग़लत नीतियों के चलते सरकारी ख़ज़ाना ख़ाली है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!