खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

दुनिया की सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर बना दिल्ली, AQI पहुंचा 500 पार

पराली जलाने की घटनाएं बढ़ने से दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। विदेशी मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषण शहर बन गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड   द्वारा जारी ताजा  आंकड़ों के मुताबिक, वायु प्रदूषण में लगातार इजाफा होने के चलते दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों में भी हालात बदतर हो गए हैं। सीपीसीबी के ताजा आंकड़ों में मंगलवार को दिल्ली के आइटीओ पर वायु गुणवत्ता स्तर (Air Quality Index) 469 रहा। वहीं, दिल्ली के नरेला में 489 और दिल्ली से सटे गुरुग्राम में यह 497 पहुंच गया। दिल्ली से सटे नोएडा शहर का भी बुरा हाल है। यहां वायु गुणवत्ता स्तर 480 पहुंच गया है।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने आगामी 30 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में पटाखे फोड़ने और बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, जिससे सांस लेना भी मुश्किल हो गया है, ज्यादातर लोगों ने आंखों में जलन की भी शिकायत की है। दिल्ली-एनसीआर के सभी शहरों का एयर इंडेक्स लगातार पांचवें दिन गंभीर (आपातकालीन) श्रेणी में बना रहा। दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए नवगठित आयोग ने अपील की है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से न निकलें।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!