खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

बिहार चुनाव – शुरुआती रुझानों से संकेत, नीतीश को मिलेगा बहुमत

बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में पहले जहां महागठबंधन ने पूर्ण बहुमत के आंकड़े को छू लिया था। वहीं अब एनडीए गठबंधन उसे कड़ी टक्कर दे रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार एनडीए 125 तो महागठबंधन 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इससे अपने दम पर सरकार बनाने के लिए एनडीए को केवल छह और सीटों की जरूरत है। रुझानों में लोजपा छह सीटों पर तो अन्य पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है। राजद के टिकट पर शिवहर से पहली बार चुनाव लड़ रहे चेतन आनंद और कांग्रेस के टिकट पर बांकीपुर से चुनाव लड़ने वाले लव सिन्हा आगे चल रहे हैं। जबकि लंदन से पढ़ाई करके लौटीं पुष्पम प्रिया पीछे चल रही हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!