उत्तराखंड के इस शहर के बाजार में वाहनों के लिए जीरो जोन, जानिए शहर का डायवर्जन प्लान
कुमाऊं के सबसे बड़े शहर हल्द्वानी में दीपावली के लिए यातायात पुलिस ने छोटे वाहनों एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए शहर का डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। यह डायवर्जन प्लान आज से 14 नवम्बर तक सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक लागू रहेगा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चन्द्रा ने बताया समस्त बड़े वाहन व समस्त रोडवेज, निजी, सिडकुल की बसें यथावत रूट प्लान के अनुसार ही आवागमन करेंगी। इसके अलावा मंगलवार से मुख्य बाजार में छोटे वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। अगर रूट प्लान का उल्लंघन करते कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार के छोटे-बड़े वाहन सिन्धी चौराहे, सिटी चौराहे, कालाढूंगी चौराहे, ओके होटल चौराहे एवं ताज चौराहे से बाजार के अन्दर प्रवेश नहीं करेंगे। बाजार क्षेत्र जीरो जोन रहेगा।
बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी तिराहा से डायवर्ट कर गौला बाईपास से नरीमन तिराहा काठगोदाम की ओर भेजा जायेगा। शेष छोटे वाहनों को गांधी इण्टर कॉलेज तिराहा से डायवर्ट कर एफटीआई तिराहा से आईटीआई तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे से हाइडिल तिराहा, कॉलटैक्स तिराहा नैनीताल रोड, भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा।
-रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले सभी छोटे वाहनों को आईटीआई तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहे होते हुए पनचक्की तिराहा से हाइडिल तिराहा, नैनीताल रोड, भीमताल रोड की ओर भेजा जायेगा।
-कालाढूंगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोट वाहनों को मुखानी चौराहा, नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए नैनीताल रोड, पनचक्की तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा, हाईिडल तिराहा होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जायेगा।
-नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले सभी छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा।
-रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को कॉलटैक्स तिराहे, हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा, लालडांठ तिराहे की ओर भेजा जायेगा। शेष वाहनों को डिग्री कॉलेज तिराहा से मुखानी की ओर भेजा जायेगा। इसके अलावा शेष बचे वाहनों को नैनीताल कॉपरेटिव बैंक तिराहे से डायवर्ट कर जेल रोड तिरााह, मुखानी चौराहा कालाढूंगी रोड से आईटीआई तिराहा रामपुर रोड की ओर भेजा जायेगा।
रामपुर रोड से शहर में आने वाले छोटे वाहनों को सरगम सिनेमा के मैदान में पार्क किया जायेगा। बरेली रोड से शहर में आने वाले वाहनों को मेडिकल चौकी के सामने मुख्य के एक ओर एवं शहर में आने वाले छोटे वाहनों को सरस पार्किंग में पार्क किया जायेगा। दोपहिया वाहनों को नानक स्वीट्स के किनारे पार्किंग में एवं महिला अस्पताल के सामने पार्किंग में पार्क किया जायेगा। मार्ग