पूर्व भाजपा विधायक लाखी राम भाजपा से निलंबित
मुख्यमंत्री को हटाने की मांग को लेकर भाजपा हाई कमान को पत्र लिखने वाले लाखी राम जोशी भाजपा से निलम्बित ,
नोटिस जारी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने पूर्व भाजपा विधायक व मंत्री रहे लाखी राम जोशी के ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी से निलम्बित कर दिया है , साथ ही जोशी को उनके द्वारा लिखे गए एक पत्र के सम्बंध में की गई इस कार्यवाही के अंतर्गत उन्हें नोटिस दे कर सात दिन में उत्तर देने के लिए भी कहा गया है।
उत्तर न मिलने अथवा उनका उत्तर संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें पार्टी से निकाला भी जा सकता है।
मुख्यमंत्री को हटाने की मांग को लेकर भाजपा हाई कमान को पत्र लिखने वाले लाखी राम जोशी भाजपा से निलम्बित ,