खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड: 15 नवंबर को केदारनाथ पहुंचेंगे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार 15 नवंबर को केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन करेंगे। दोनों मुख्यमंत्री धाम में ही रात्रि प्रवास करने के बाद 16 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि 15 नवंबर को सीएम योगी अपराह्न तीन बजे जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही कार्यदायी संस्थाओं से जानकारी भी प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!