खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

पूरा देश मना रहा रोशनी का पर्व दिवाली – राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने दी देशवासियो को बधाई

देश में आज रोशनी का त्योहार दिवाली मनाई जा रही है। इस मौके पर मंदिरों से लेकर घरों तक को दीयों और लाइटों से सजाया गया है। वहीं, दीवाली के इस पावन मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने देश को बधाई दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिवाली की शुभकामना देते हुए लोगों से प्रदूषण को लेकर सावधानी बरतने का आग्रह किया। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, ‘दिवाली के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे। दिवाली स्वच्छता का भी उत्सव है इसलिए हम प्रदूषण से मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ दिवाली मनाकर प्रकृति का भी सम्मान करें।’

दीवाली के शुभ अवसर पर, मैं सभी देशवासियों और विदेश में बसे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि खुशियों और प्रकाश का यह महापर्व, देश के हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे।

— President of India (@rashtrapatibhvn) November 14, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए कहा, ‘सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं। सभी को शुभ दिवाली की बधाई! इस त्योहार को और अधिक उज्ज्वल और प्रसन्नता दें। सभी लोग समृद्ध और स्वस्थ रहें।’ 
सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक मंगलकामनाएं।

Wishing everyone a Happy Diwali! May this festival further brightness and happiness. May everyone be prosperous and healthy.

— Narendra Modi (@narendramodi) November 14, 2020

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘दीपावली का यह पवित्र पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।’
दीपावली का यह पवित्र पर्व सभी देशवासियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाए, सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/xbKReqxV9e

— Amit Shah (@AmitShah) November 14, 2020

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!