शीत काल के लिए आज बंद होंगे गंगोत्री के कपाट
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज रविवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद करने का कार्यक्रम गंगोत्री धाम में सुबह से ही चल रही है। गंगोत्री मंदिर और गंगा घाट पर पूजा-अर्चना की जा रही है। इस अवसर पर मां गंगा की दर्शन करने के लिए जनपद की प्रमुख देव डोलियां भी गंगोत्री धाम पहुंची हैं। हर्षिल घाटी के ग्रामीण भी कपाट बंद होने की अवसर पर गंगोत्री पहुंचे हैं। चारधाम यात्रा अपने आखिरी पड़ाव की ओर है। आज आज दोपहर बारह बजकर पंद्रह मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद गंगा की डोली गंगोत्री से ही शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा के लिए रवाना होगी। रविवार की शाम को गंगा की डोली मुखवा के निकट चंदोमति माता के मंदिर में विश्राम करेगी, जिसके बाद सोमवार को गंगा की डोली शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा के गंगा मंदिर में पहुंचेगी।