खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तरकाशी,  उत्तराखंड

कपाट बंद होने की पूजा में शामिल होंगे योगी 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन किए। उन्होंने धाम में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों को देखा और जानकारी प्राप्त की। वे सांयकालीन पूजा-अर्चना में भी शामिल हुए।

इसके बाद दोनों लोगों ने बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शाम पौने पांच बजे सीएम योगी ने तीर्थपुरोहितों के लिए बनाए जा रहे भवन, मंदाकिनी व सरस्वती नदी किनारे बनाया गया आस्था पथ, संगम पर निर्मित घाट और केदारनाथ मंदिर के पीछे आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण को भी देखा।  इस मौके पर मुख्यमंत्री रावत ने उन्हें केदारनाथ में अभी तक हुए पुनर्निर्माण कार्यों व प्रस्तावित कार्यों के बारे में जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की पूजा में भी शामिल होंगे। साथ ही सोमवार सुबह बाबा केदार के मंदिर के कपाट बंद होने के मौके पर भी मौजूद रहेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वे 12 वर्ष पूर्व केदारनाथ बाबा के दर्शनों को आए थे। आज, पुन: यहां पहुंचकर धन्य हो गए हैं। कहा कि केदारनाथ धाम भारतवर्ष की धार्मिकता का प्रतीक है। योग के धाम पर पहुंचने पर समूची केदारपुरी जय श्रीराम के नारों से गूंज उठी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!