मतदाता सूचि में पंजीकरण व नाम पते में सुधार – तारीखे घोषित
विधानसभा निर्वाचक नामावली के पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम की तारीखों की घोषणा राज्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने जारी की , जिसमे नए मतदाता अपने बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत कर सकते है, वही मतदाता अपने नाम व पते में भी सुधार करवा सकते है,राज्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि उत्तराखंड के दोनों मंडलों में कमिश्नरो को प्रेक्षक नियुक्त किया गया, 16 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक मतदाता अपने दावे या आपत्तियां जमा कर सकते है, इसके साथ ही 15 दिसम्बर 2020 से 5 जनवरी 2021 तक दावे ओर आपत्तियों पर सुनवाई होगी, 6 जनवरी 2021 से 14 जनवरी 2021 तक बीएलओ निर्वाचक नामावली के सत्यापन करेंगे, राज्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या प्रदेशभर में 11024 कुल बूथ निर्धारित हुए, जबकि पिछले विधानसभा चुनावों में 11236 बूथ थे 7 फरवरी 2020 तक प्रदेश में 7708407 कुल मतदाता थे, जो 16 नवम्बर 2020 को पुनरिक्षण में 7738447 मतदाता है ।