खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

दिल्ली में एक बार फिर कोरोना का कहर – हर घंटे चार लोग तोड़ रहे दम

दिल्ली में बीते 24 घंटे में  कोरोना से पांचवीं बार सबसे ज्यादा लोगों की मौत दर्ज की गई हैं। 99 लोगों की उपचार के दौरान मौत हुई है, वहीं 3797 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि अन्य दिनों की तुलना में 50 फीसदी कम जांच होने की वजह से संक्रमित मरीज भी कम आए।

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 29,821 सैंपल की जांच हुई है। इनमें से 12.73 फीसदी सैंपल संक्रमित मिले। वहीं, 3560 मरीजों को डिस्चॉर्ज किया गया है। बीते 10 दिन में कोरोना वायरस से मृत्युदर भी बढ़कर 1.35 फीसदी तक पहुंच चुकी है। फिलहाल राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4,89,202 हो चुकी है। इनमें से 4,41,361 मरीज डिस्चॉर्ज हो चुके हैं।

संक्रमण की वजह से 7713 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कोरोना वायरस  से मृत्युदर 1.58 फीसदी है, जबकि संक्रमण दर 8.93 फीसदी है। फिलहाल राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या  40,128 है। इनमें से 26533 सक्रिय मरीज होम आइसोलेशन पर हैं

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!