खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

कोरोना का कहरः दिल्ली में रिकॉर्ड 131 मौतें, 7486 संक्रमित

राजधानी में कोरोना संक्रमण से पहली बार एक दिन में 131 लोगों की मौत दर्ज हुई हैं, जबकि 7486 नए मरीज मिले हैं। थोड़ी राहत की खबर यह है कि 6901 लोगों ने संक्रमण को मात दी। दिल्ली में कोरोना का यह तीसरा पीक है। इससे पहले जून में पहला और सिंतबर में दूसरा पीक आया था। पहले पीक के दौरान दिल्ली में सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई थीं।लेकिन तीसरा पीक आते-आते रोजाना होने वाली मौतों में पिछले एक दिन का आंकड़ा सबसे ज्यादा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 62,232 सैंपल की जांच में 12.03 फीसदी संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 5,03,084 हो गई है, जिनमें 4052,683 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 7943 मरीज दम तोड़ चुके हैं। दिल्ली में कोरोना की मृत्युदर 1.58 फीसदी है और संक्रमण दर 9 फीसदी है। फिलहाल 42,458 सक्रिय मरीज हैं।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि त्योहार के चलते तीन दिन तक जांच में कमी के बाद अब धीरे-धीरे आंकड़ा बढ़ रहा है। कुछ समय पहले तक दिल्ली में 10 हजार के आसपास आरटी-पीसीआर जांच हो रही थी। पिछले एक दिन में 19,085 जांच आरटी-पीसीआर तकनीक से हुई हैं। अब तक 55,90,654 जांच हो चुकी हैं। फिलहाल 24842 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़कर अब 16884 हो गई है, जिनमें से 9343 बिस्तर भरे हैं। कोविड केयर सेंटर में भी कुल बिस्तर 8217 में से 568 ही भरे हैं।

देश में सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली में दर्ज की जा रही हैं। स्थिति यह है कि पिछले 10 दिन में कोरोना मरीजों की मौत के चलते मृत्युदर 1.48 फीसदी दर्ज की गई, जो बाकी राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है  इस माह में दूसरी बार एक दिन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं। इससे पहले 12 नवंबर को 104 मरीजों ने दम तोड़ दिया था। 13 को 91, 14 को 96, 15 को 95 और 16 व 17 नवंबर को 99-99 लोगों की मौत हुई।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!