खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

कोरोना के चलते IMA की परंपरा बदली- जानिए क्या बदला

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून की सालों पुरानी रीतियों पर कोरोना संक्रमण का प्रभाव पड़ा है। पहली बार ऐसा हुआ कि वियतनाम के तीन कैडेट पासिंग आउट परेड के करीब एक माह पहले ही पीपिंग सेरेमनी कर अपने वतन चले गए हैं। बुधवार को अकादमी की चेटवुड भवन में इनकी पीपिंग सेरेमनी हुई। इससे पहले जून में हुई पासिंग आउट परेड में भी कोरोना के चलते कई बदलाव देखे गए थे।

दून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में न केवल देश बल्कि विदेश के भी जेंटलमैन कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में अकादमी में 11 मित्र देशों के 208 विदेशी कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वियतनाम के तीन कैडेट भी इन्हीं में शामिल थे, जिन्हें दिसम्बर में होने वाली पासिंग आउट परेड का हिस्सा बनना था, लेकिन वियतनाम दूतावास के आग्रह पर इनकी पीपिंग सेरेमनी पहले हो गई। दरअसल, वियतनामी कैडेट देश में अलग-अलग सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वियतनाम दूतावास यह चाहता था कि यह सभी एकसाथ वतन लौटें। इन्हें वंदे भारत मिशन के तहत वियतनाम भेजा जा रहा है।

कोरोना के चलते जून में पासिंग आउट परेड बड़ी सादगी के साथ हुई। अभिभावक परेड में शामिल नहीं हुए और युवा अधिकारियों को पीओपी के तुरंत बाद बटालियन में भेजा गया। उनके कांधे पर सितारे प्रशिक्षकों ने लगाए थे। अब दिसंबर में पासिंग आउट परेड होनी है, देखना होगा कि इस बार पीओपी का स्वरूप क्या होगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!