उत्तराखंड: एससी-एसटी छात्र-छात्राओं को राहत- जानिए छात्रवृत्ति आवेदन की तारीख

देहरादून में एससी-एसटी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित हजारों छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। समाज कल्याण विभाग ने आवेदन की अंतिम तारीख 28 दिन के लिए बढ़ा दी है। अब छात्रवृत्ति के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी हेमलता पांडेय ने कहा कि 18 नवंबर से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को आवेदन के लिए खोल दिया है। अब 15 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।