खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

प्रशासन सख्त-8 बजे बाद नहीं खुलेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान – कोरोना इफेक्ट

रुड़की –  कोविड 19 मामलो में लापरवाही को देखते हुए अब प्रशासन काफी सख्त हो गया है, नियमो का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ आज से प्रशासन कड़ी कार्यवाही करने जा रहा है, जिसके चलते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों के साथ एक बैठक भी की है , जिसमे रात आठ बजे के बाद दुकान खोलने पर कार्यवाही करने की बात तय की गई है।
आपको बता दे की कई राज्यों में कोरोना की दोबारा से दूसरी लहर और क्षेत्र में बढ़ते मामलो को लेकर प्रशासन ने तय किया है कि रात के आठ बजे के बाद शहर में कोई दुकाने नहीं खुलेगी और सभी दुकानदार मास्क लगाएंगे साथ ही ग्राहकों से भी मास्क लगाने की अपील करंगे। वहीं व्यापारियों के साथ बैठक कर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने आज निर्देश दिए है कि अगर कोई नियमो का पालन नहीं करेगा तो उस पर कार्यवाही की जायेगी। वहीं लोगो को जागरूक करने के लिए जगह जगह पोस्टर भी लगाए जांयेंगे और सभी दुकानों पर बिना मास्क के सामान नहीं मिलेगा ऐसा भी लिखा जायेगा। वहीं व्यापारियों ने भी प्रशासन की सख्ती पर सहमति जताई है। वही स्वास्थ्य विभाग बाजारों में टीम बनाकर सैम्पलिंग करेगा ताकि कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सकते। यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के बाजार में घूमता पाया गया तो चालान के साथ साथ उचित कार्यवाही भी की जाएगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!