खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

धारचूला और झूलाघाट के अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल नेपाली नागरिकों के लिए आज खुलेंगे

नेपाल के उच्च हिमालयी  गांवों के माइग्रेशन में नीचे आ रहे ग्रामीणों के नेपाल जाने और नेपाल के आठ सौ भारत से पेंशन लेने वाले पेंशनर्स के लिए सोमवार को भारत-नेपाल को जोडऩे वाले धारचूला और झूलाघाट पुल खुलेंगे। दोनों स्थानों पर नौ घंटे पुल खुले रहेंगे। नेपाल के व्यास गांवपालिका के छांगरू और टिंकर गांव के ग्रामीणों के भारत के रास्ते माइग्रेशन के लिए नेपाल सरकार ने भारत से धारचूला पुल खोलने का अनुरोध किया था। दोनों देशों के प्रशासन अपने -अपने गृह मंत्रालय के आदेश पर सुबह आठ बजे पुल खोलेंगे। झूलाघाट पुल प्रतिदिन सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक भारतीय सेना से सेवानिवृत्त्त आठ सौ नेपाली पेंशनर्स के लिए पांच दिन खुलेगा। इस दौरान झूलाघाट के व्यापारियों ने पुल से आम लोगों की आवाजाही को भी मंजूरी देेने की मांग की है। नेपाली पेंशनर्स के भारतीय बाजार से खरीददारी पर नेपाल द्वारा रोक लगाने पर पुल पर अनशन ओर धरना देने की धमकी दी है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!