उत्तराखंड की रिद्धिमा पांडेय दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओ में शामिल

उत्तराखंड की 13 वर्षीय रिधिमा पांडे को पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए बीबीसी द्वारा दुनिया की 100 प्रेरक और प्रभावशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है इस सूची में देश की 4 महिलाओं को स्थान मिला है जिसमें रिधिमा सबसे कम उम्र के हैं जागेश्वर निवासी दिनेश चंद पांडे की बेटी रिधिमा पांडे ने जलवायु परिवर्तन को लेकर कदम न उठाने पर केंद्र सरकार के खिलाफ एनजीटी में वाद दायर किया था , बीबीसी हर साल दुनिया की 100 ऐसी महिलाओं को सम्मानित करता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन काम किया हो रिद्धिमा पर्यावरण कार्यकर्ता हैं और जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण को लेकर लगातार आवाज उठाती रही हैं 11 साल की उम्र में यूएन में पर्यावरण संरक्षण पर वह प्रभावी भाषण भी दे चुकी हैं ।

एक साक्षात्कार में । पांडेय कहते हैं:
“मेरी सरकार ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को विनियमित करने और कम करने के लिए कदम उठाने में विफल रही है, जो चरम जलवायु परिस्थितियों का कारण बन रही है। यह मेरे और आने वाली पीढ़ियों दोनों को प्रभावित करेगा। मेरे देश में जीवाश्म ईंधन के उपयोग को कम करने की बहुत बड़ी संभावना है, और सरकार की निष्क्रियता के कारण मैंने राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण से संपर्क किया।
