खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

भीड़ भाड़ वाले आयोजनों पर सख्त फैसला ले सकती है सरकार

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण दर बढ़ने की आशंका से  सरकार विवाह सहित अन्य आयोजनों में अधिकतम लोगों की मौजूदगी के नियम में बदलाव कर सकती है। शनिवार को जिलाधिकारियों से बातचीत के बाद ही इस पर अंतिम फैसला होगा। अभी तक आयोजनों में 200 लोगों की सीमा है और एमएचए की गाइडलाइन के मुताबिक राज्य सरकार इस सीमा को 100 तक कर सकती है। वहीं कोरोना मामलों के बढ़ने की स्थिति में अगर कंटेनमेंट जोन बनते हैं तो सरकार ऐसे क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा सकती है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोशल मीडिया व कतिपय टीवी चैनलों पर चल रहीं राज्य में 29 नवंबर से लॉकडाउन की खबरों को अफवाह करार दिया। इस संबंध में उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि कृपया इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

राज्य सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत कोविड-19 महामारी की रोकथाम के उपाय कर रही है। राज्य में नाइट कर्फ्यू के बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ है। शनिवार को कोविड की समीक्षा को लेकर बैठक होगी। इसमें नई परिस्थितियों का अवलोकन किया जाएगा। आयोजनों में भीड़, कंटेनमेंट जोन में सख्त इंतजाम जैसे अहम मसलों पर चर्चा होगी।
– त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!