खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
नैनीताल

कोटाबाग़ में होगा एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन- जानिए कब

हल्द्वानी  कोटाबाग क्षेत्र में  पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के उद्देश्य से 26 से 30 दिसंबर तक एडवेंचर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।  जिलाधिकारी सविन बंसल ने  आयोजन को लेकर वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एडवेंचर फेस्टिवल मेें पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून, एमटीवी और एटीवी रैली, ट्रैकिंग, नेचर वॉक, पैरा मोटरिंग, रॉक क्लाइंबिंग, हाफ मैराथन, हैरीटेज वॉक, विलेज टूर, बर्ड वॉचिंग के साथ अन्य साहसिक खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम से पहले कार्यक्रम से पहले क्षेत्र में सड़क मरम्मत और स्वास्थ्य की कमियां दुरुस्त की जाएंगी।

राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग परिसर में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। कॉलेज परिसर में स्वयं सहायता समूह उत्पाद, हस्तशिल्प, स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल लगाएंगे। डीएम ने स्वास्थ  विभाग  को आयोजन से पूर्व कोटाबाग क्षेत्र में कोरोना मास टेस्टिंग शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी और आयोजन व्यवस्था में लगे सभी लोगोें की सैंपलिंग की जाएगी। उन्होंने सीडीओ नरेंद्र सिह भंडारी को कार्यक्रम के संचालन के लिए कमेटी बनाने और प्रभारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!