हरदा फिर रखेंगे उपवास, जानिए क्या है खास

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार के फैसले के खिलाफ फिर से उपवास की चेतावनी दी है इस बार वो आम लोगों के लिए सचिवालय में प्रवेश पर रोक लगाने के खिलाफ उपवास करेंगे इसके साथ ही उन्होंने पहाड़ के माल्टा नींबू पर समर्थन मूल्य के साथ ही कुछ बोनस भी तय करने की सलाह सरकार को दी है। पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि सचिवालय में आम लोगों के प्रवेश पर आखिर क्यों रोक लगाई गई जब कोरोना के दौरान सभी क्षेत्रों को खोल दिया गया है तो भला सचिवालय में ऐसा क्या खतरा है।