रेखा आर्य में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
उत्तराखंड की राज्य मंत्री रेखा आर्य में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट कर दी है। उन्होंने लिखा कि वे एसिम्पटमैटिक हैं और उन्हें किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हैं। उन्होंने खुद को डॉक्टर्स की निगरानी में आइसोलेट कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोविड-19 टेस्ट करवाने की अपील की है।
शनिवार को राज्यमंत्री रेखा आर्य भी कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इसकी जानकारी देने के साथ ही सभी से सतर्कता बरतने की अपील की है। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को राज्य में 725 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक कुल 81211 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि, इनमें से 72987 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 5934 मामले एक्टिव हैं, जबकि 1341 की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 949 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।
उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हर दिन नए मामले सामने आने से चिंताएं भी बढ़ कई है। दशहरा दीवापली त्योहारी सीजन के साथ पिछली रुकी हुई शादी विवाह के कार्यक्रमों के कारण अब कोरोना कहा तक पहुंच गया इसका अनुमान किसी को नहीं है फिर ठण्ड की बढ़ती दस्तक ने कोरोना को काफी हद तक फैलने में मदद की है