खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
शिक्षा

Board Exam: इन आसान टिप्स से आएंगे बेहतरीन अंक

बोर्ड की परीक्षाएं काफी नजदीक हैं, ऐसे में छात्रों की तैयारी भी  शुरू हो चुकी है। अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए आखिरी समय में हड़बड़ी के बजाय छात्रों को पहले से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।छात्रों का आगे का भविष्य काफी हद तक बोर्ड परीक्षाओं पर ही निर्भर करता है।खास तौर पर 12वीं कक्षा के छात्रों का।आगे करियर के लिए कौन से विषय चुनेंगे, किस क्षेत्र की तैयारी करेंगे आदि कई महत्वपूर्ण बातें उनके बोर्ड के प्रदर्शन पर ही निर्भर करती हैं।ऐसे में पहले से शुरू की गई तैयारी आपके बेहतरीन प्रदर्शन में तो सहायक होती ही है साथ ही परीक्षा के समय आप तनाव मुक्त तभी महसूस करते हैं।अक्सर विज्ञान वर्ग के छात्रों को मैथ्स व साइंस की तैयारी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ये एक ऐसा विषय है जो कई छात्रों की परेशानी का कारण बना है।  मैथ्स व साइंस में अच्छे अंक प्राप्त करना काफी आसान है। बस जरूरत हैं तो लगातार मेहनत व स्मार्ट तरीके से तैयारी करने की। हम साइंस व मैथ्स की तैयारी से जुड़े ऐसे ही तीन टिप्स लेकर आए हैं जो आपकी तैयारी को और भी आसान बना देंगी।

लगातार प्रैक्टिस – साइंस व मैथ्स एक प्रैक्टिस बेस्ड विषय है। अधिक से अधिक प्रैक्टिस आपको इन सब्जेक्ट  में सफलता दिलाती है। रुटीनबद्ध तरीके से डेली प्रैक्टिस करना मैथ्स को मजबूत करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इससे आपके कॉनसेप्ट भी क्लीयर होते हैं साथ ही आपकी स्पीड व ऐक्यूरेसी भी सुधरती है
रटने के बजाय समझने का प्रयास करें – साइंस व मैथ्स में थ्योरी को  रटने के बजाय समझने का प्रयास करें।रटी हुई चीजें आप आसानी से भूल सकते हैं लेकिन समझी हुई बात हमेशा आपके पास रहती है। इस तरीके से आप कठिन कॉनसेप्ट को भी आसानी से समझ सकते हैं।
एक ही गलती बार बार न दोहराएं – अक्सर छात्र किसी सवाल का सही जवाब न आने पर लगातार उसे करते रहते हैं।जब किसी कॉनसेप्ट में आपको बहुत दिक्कत हो रही हो तो बेहतर है उसे छोड़कर आगे बढ़ा जाए

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!