खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

रोडवेज पर पड़ रही किसान आंदोलन की मार ,घाटे में परिवहन बिभाग

 

किसान आंदोलन का भारी असर रोडवेज पर पड़ता नजर आ रहा है, कुमाऊ से रोजाना दिल्ली और अन्य जगहों के लिए करीब 100 से 110 बसों का संचालन होता है लेकिन अब 70 से 80 बसें ही दिल्ली और अन्य जगहों को जा पा रही है,कोरोना लॉकडाउन के चलते घाटे को झेल रहा परिवहन निगम दोबारा घाटे की तरफ बढ़ रहा है, क्योंकि किसानों के आंदोलन के चलते कुछ बसें गुड़गांव नहीं जा पा रही हैं तो कुछ दिल्ली के अंदर नहीं जा पा रही है, जिसके चलते यात्री भी परेशान है और यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आ गई है,दिल्ली से हल्द्वानी और हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाले यात्री भी कम ही नजर आ रहे हैं, दिल्ली और आसपास जाने वाले रूटों पर यात्री और बस कर्मचारी सुरक्षित रहें इसको लेकर भी परिवहन निगम खासा चिंतित है, क्योंकि बस ड्राइवर और कंडक्टर भी किसानों के आंदोलन के चलते अपने रूट पर जाने से कतरा रहे हैं, किसानों के आंदोलन के चलते सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर रोडवेज अपने चक्कर कैसे पूरा करे और घाटे से परिवहन विभाग कैसे उबरे ???

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!