उत्तराखंड : सरकारी स्कूलों में इस सत्र के नहीं होंगे एग्जाम
देहरादून- शिक्षा विभाग से बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस बार कोरोनावायरस कोविड-19 के चलते शैक्षणिक सत्र में होम एग्जाम नहीं कराए जाएंगे खासकर सरकारी विद्यालयों में पांचवी से नवी और ग्यारहवीं के छात्रों को बिना परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाएगा। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने यह जानकारी दी है कि केवल बोर्ड की परीक्षाएं ही कराई जाएंगी। हिंदुस्तान अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस बार पांचवी छठी सातवीं आठवीं नवी और ग्यारहवीं के छात्रों की परीक्षाएं नहीं होंगी और उन्हें सीधे अगली क्लास में पास किया जाएगा इसके इतर प्राइवेट स्कूलों को परीक्षा लेने की छूट दी जाएगी।
हाई स्कूल इंटरमीडिएट की सर्दियों की छुट्टियां इस बार नहीं होंगी मैदानी और पर्वतीय इलाकों में ठंड को देखकर स्कूलों द्वारा छुट्टियां दी जाती है लेकिन इस बार बोर्ड परीक्षा और सिलेबस को देखते हुए माध्यमिक स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियों को मुक्त रखा जाएगा और बाकी स्कूल पहले से ही बंद है।