खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड के साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं का राशन बंद, जानिए वजह

खाद्य आपूर्ति विभाग ने राशन कार्डों में इन उपभोक्ताओं के आधार नंबर अपडेट नहीं होने के कारण उन्हें अपने पोर्टल से हटा दिया है।  इसी  वजह से उत्तराखंड में साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं का राशन बंद हो गया है। नैनीताल जिले में 60 हजार यूनिटें हटाई गईं हैं।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश में 62 लाख उपभोक्ता   हैं। इनमें से 55.50 लाख उपभोक्ताओं का ही आधार राशन कार्ड में अपडेट हुआ है।  पूर्ति विभाग ने साढ़े छह लाख यूनिटों को पोर्टल से हटा दिया। अब इन यूनिटों पर राशन नहीं मिलेगा।    केंद्र सरकार राज्य को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत बंटने वाले खाद्यान्न में सब्सिडी देती है।

केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को राष्ट्रीय खाद्य योजना के तहत 62 लाख यूनिटों का टारगेट दिया है। अब इस योजना के तहत मात्र 55.50 यूनिटें ही रह गईं हैं। राज्य सरकार ने पोर्टल से हटाए गए उपभोक्ताओं को फरवरी तक का समय दिया है। फरवरी तक ये उपभोक्ता राशन कार्ड में आधार अपडेट करा सकते हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!