खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उधम सिंह नगर

अंगीठी के धुए से दो युवकों को मौत, परिवार में मचा हड़कंप

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है. जानकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट में काम करने वाले तीन युवक एक कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए, सुबह रेस्टोरेंट स्वामी ने उन्हें जगाने के लिए कमरा खोला तो तीनों को अचेत पड़ा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरा भी पूरा धुंवे से भरा पड़ा था आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है उसका उपचार चल रहा है घटना जयनगर नंबर 4 जगदीश सिंह के चस्का स्वीट एंड रेस्टोरेंट की है जिसमें जसपुर निवासी 22 वर्षीय संजीव, 24 वर्षीय आकाश मौत हो गई, जबकि अनुपम की हालत गंभीर बनी हुई है उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौत की खबर सुनकर संजीव और आकाश के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!