खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
नैनीताल

कोविड नियमों के उल्लंघन पर तीन होटल संचालकों का  कटा चालान – जानिए क्या है मामला

नैनीताल – नगर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट को लेकर होटलों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में शनिवार को जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मालरोड और मल्लीताल में होटलों व रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। नगर के तीन होटलों में कोविड नियमों का पालन नहीं होने पर एसडीएम विनोद कुमार ने संचालकों को फटकार लगाते हुए 10-10 हजार का चालान किया।

एसडीएम ने मालरोड स्थित डोमिनोज, सूर्या होटल एवं ए-कम होटल में कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर चालानी कार्रवाई की है। साथ ही कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि कोविड नियमों के पालन के लिए निरीक्षण किया जा रहा है।  निरीक्षण में सीओ विजय थापा, कोतवाल अशोक कुमार सिंह, एसओ विजय मेहता, एसआई दीपक बिष्ट मौजूद शामिल रहे।

 

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!