खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
नैनीताल

करंट लगने से हाथी की मौत

हल्द्वानी – हल्दूचौड़ क्षेत्र के दुम्काबंगर बच्चीधर्मा गावँ में एक हाथी की झूलते हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। घटना स्थल वन विभाग तराई पूर्वी के अंतर्गत आता है।घटना प्रातः 5 बजे के आसपास की बतायी जा रही है वन विभाग के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंच चुके है।

स्थानीय ग्रामीणों ने देखा सबसे पहले ग्रामीणों के अनुसार हाथी प्रभावित क्षेत्र में सोमवार प्रातः 5 बजे एक जंगली हाथी मृत मिला।हाथी का शव बच्चीधर्मा गावँ में एक खेत मे 11000 वोल्ट की झूलते तार में उलझा पाया गया। इसके जिससे यह माना गया कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है।गांव वालों ने बताया कि ये हाईटेंशन लाइन लम्बे समय से दुर्घटना का सबब बना हुआ था जिसकी लिखित शिकायत कई मर्तबा विभाग से की जा चुकी थी किन्तु विभाग के अड़ियल रवैये को घटना के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है

वन विभाग की टीम मौके पर- फ़िलहाल इस घटना की सूचना के बाद गौलारेंज के डिप्टी रेंजर प्रमोद बिष्ट दल बल के साथ वहां पहुंच चुके है।इसके अलावा पूर्व श्रममंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल भी घटना स्थल पर मौजूद है ग्रामीणों में बिजली महकमे व वन महकमे के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश दिखायी दे रहा है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!