नया वायरस के बाद ब्रिटेन से दुनिया ने बंद कि दरवाजे

कोरोना वायरस का नया प्रकार मिलने के बाद ब्रिटेन से के कई देशों ने संपर्क काट लिया। ब्रिटेन में जहां इससे हाहाकार मचा हुआ है वहीं पूरी दुनिया फिर से तनाव में आ गई है ब्रिटिन से भारत ाजे जाने वाली उड़ाने फिलहाल 31 दिसंबर तक बंद कर दी है ।
ब्रिटेन के सुपरमार्केट में आपूर्ति रुकती जा रही है। परिजनों के पास जाने को आतुर लोगों में भय का माहौल है। पीएम बोरिस जॉनसन द्वारा यहां मिलने वाले वायरस के नए रूप को देश के लिए बेहद खतरनाक बताने के बाद बाकी देश खुद को बचाने में जुट गए हैं। इससे ब्रिटेन के हालात काफी ख़राब होते जा रहे हैं।
‘यूरोप का बीमार’ इंग्लैंड
ब्रिटेन सरकार लंदन में आसपास के क्षेत्रों में करीब 1.60 करोड़ लोगों पर पाबंदियां सख्त कर दी हैं। वहीं क्रिसमस को लेकर दी जा रही छूट भी वापस ली जा रही है। कई यूरोपीय देशों ने यहां के लिए सामान परिवहन पर पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। इसका सबसे ज्यादा नुकसान सुपरमार्केट को हो रहा है, जिनके पास सप्लाई रुक गई है।
स्टॉक एक्सचेंज में गिरावट
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाउंड में 2 सेंट की गिरावट दर्ज हुई। एक पाउंड 1.3 279 डॉलर का हो गया। यहां के एक्सचेंज एफटीएससी में 2.8 प्रतिशत तक गिरावट आई। ब्रिटिश एयरवेज की कंपनी आईएजी के स्टॉक 15 प्रतिशत गिरे तो ईजी जेट व विज एयर होल्डिंग भी करीब 11 प्रतिशत गिरे। इसका असर दुनिया भर के बाजारों पर भी दिखा और सभी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। भारत में सेंसेक्स 1406 अंक लुढ़का जिससे निवेसकों के 6.59 लाख करोड़ रुपया डूब गए
ब्रिटेन में खरीददारी को मची भगदड़
दुनिया के दूसरे देशों और फ्रांस द्वारा सीमा बंद करने के ऐलान के बाद ब्रिटेन के सुपर मार्केट में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इतनी खरीदारी कर ली कि कई सुपरमार्केट खाली हो गए।
अचानक हुए इस फैसले के ब्रिटेन के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और दुकानों पर भीड़ लगने से अव्यवस्था की स्थिति हो गई। लोगों को क्रिसमस और नए वर्ष से पहले हालात अधिक खराब होने की आशंका है इस कारण लोगों ने जरूरी सामान खरीद कर घर में भर लिया है।