खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
राष्ट्रीय

लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक; जानिए क्यो

इस हफ्ते लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, इसलिए अगर आपको कोई  कार्य निपटाना है, तो बैंकों की छुट्टियों के बारे में अवश्य जान लें। बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इस बार 26 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है, इसके चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 दिसंबर, रविवार को साप्ताहिक अवकाश है, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 25 दिसंबर, शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार होने के चलते राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इसके चलते इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।

ऐसे में इस हफ्ते आपकों बैंकों से जुड़ा कोई कार्य करना है, तो उसे गुरुवार तक ही निपटा लें, क्योंकि उसके बाद 25, 26 और 27 दिसंबर को बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। लगातार तीन दिन तक देश के लगभग सभी जोन में बैंक बंद रहेंगे।

भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 जनवरी 2021 से चेक भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम  शुरू करने का निर्णय लिया है। आरबीआई ने यह फैसला चेक भुगतान में धोखाधड़ी पर रोक लगाने के उद्देश्य से लिया है। इस नए नियम के लागू होने पर 50 हजार रुपए से अधिक के चेक भुगतान पर पॉजिटिव पे सिस्टम लागू होगा। ऐसे चेक भुगतान के समय चेक जारी करने वाले से डिटेल्स की दोबारा पुष्टि की जाएगी

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!