खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
अंतर्राष्ट्रीय 

इस्राइल-बजट पारित नहीं होने से गिरी नेतन्याहू सरकार

इस्राइल में एक बार फिर राजनीतिक अस्थिरता से संकट पैदा हो गया है। इस्राइल की संसद को फिर से भंग कर दिया गया है। इस्राइली संसद द्वारा बजट पारित करने में विफल रहने के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार गिर गई है। अब देश दो साल में चौथे आम चुनाव की ओर बढ़ रहा है। इस्राइल में चौथे आम चुनाव अगले साल 23 मार्च को हो सकते हैं। यह 2019 के बाद से चौथा चुनाव होगा।

बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी गठबंधन सरकार के साथी, ब्लू और व्हाइट नेता बेनी गैंट्ज ने अपनी सात महीने पुरानी सरकार के पतन के लिए एक दूसरे को दोषी ठहराया है।नेतन्याहू ने कहा, ‘ब्लू और व्हाइट पार्टी के नेता समझौतों से हट गए और हमें कोरोना संकट के दौरान अनावश्यक चुनावों की ओर खींच लिया।’ उन्होंने कहा, ‘हम एक और चुनाव नहीं चाहते हैं और हमने इसके खिलाफ मतदान किया है, लेकिन हम चुनाव से डरते नहीं हैं, क्योंकि हम जीतेंगे।’

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!