खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

अंतिम चरण में पहुंची कोरोना वैक्सीन की तैयारी-28-29 को टीकाकरण का पूर्वाभ्यास

भारत में  किसी कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की इजाजत नहीं मिली है, लेकिन वितरण की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय वैक्सीन वितरण व्यवस्था को परखने के लिए सोमवार और मंगलवार को चार राज्यों में इसका पूर्वाभ्यास कराने जा रहा है। इस दौरान वैक्सीन के कोल्डचेन से लेकर लोगों के लगाने तक की सारी प्रक्रिया की जांच की जाएगी, ताकि असली वैक्सीन के वितरण के दौरान कोई दिक्कत न आ सके |

स्वास्थ्य मंत्रालय  ने कहा कि वितरण व्यवस्था के रिहर्सल के दौरान कोल्डचेन में टीका – आपूर्ति, जांच रसीद, वैक्सीन के उत्पादन से टीका लगने तक की पूरी प्रक्रिया की ऑनलाइन निगरानी को बने ऑनलाइन प्लेटफार्म में टीके के दौरान जरूरी डाटा एंट्री की भी जांच की जाएगी। इसके साथ ही वैक्सीन लगाने वाले दल के सदस्यों की तैनाती, उनकी रिपोर्टिंग और बाद में शाम को होने वाली समीक्षा बैठकें भी देखी जाएंगी। साथ ही टीकाकरण केंद्र पर भीड़ प्रबंधन और कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का अनुपालना सुनिश्चित कराने की प्रक्रिया को भी परखा जाएगा।

इस अभियान के दौरान पंजाब, असम, आंध्र प्रदेश और गुजरात के दो-दो जिलों में पांच अलग-अलग केंद्रों में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इन केंद्रों में जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शहरी केंद्र, निजी अस्पताल, ग्रामीण इलाके के केंद्र हो सकते हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!