खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

किसानो के हित में केंद्र के ऐतिहासिक फैसले – भगत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सुशासन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा की  किसानों के हित में केंद्र सरकार ने जो फैसले लिए हैं, वह इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किए जाएंगे। विपक्षी भले ही किसानों को गुमराह करने का प्रयास कर लें, लेकिन केंद्र के एतिहासिक निर्णय किसानों की दशा और दिशा सुधारने में अहम साबित हो रहे हैं।

रायपुर ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगत ने कहा कि किसानों को आज विपक्ष के झूठ फरेब से  बचने की जरूरत है। अब बिचौलिये भी समाप्त हो रहे हैं। नीम कोटेड यूरिया लाकर सरकार ने चोरी को खत्म कर दिया। आज यूरिया के लिए आंदोलन नहीं हो रहे हैं।

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि विरोधियों को सरकार की उपलब्धि हजम नहीं हो पा रही है। अब केंद्र से आने वाला पैसा सीधे आम आदमी के पास पहुंच रहा है। सभी कार्यकर्त्‍ताओं को केंद्र की किसान व आमजन के कल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, तपोवन मंडल अध्यक्ष मनीष बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!