खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

उत्तराखंड :वन्यजीव सुरक्षा को हाई अलर्ट, फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द ; जानिए क्यों

उत्तराखंड में नववर्ष के जश्न का असर कही  वन्यजीवों पर न आए, इसके लिए वन महकमे ने अपनी पूरी  तैयारी की है। वन्यजीव सुरक्षा के मद्देनजर हाई अलर्ट जारी करने के साथ ही फील्ड कर्मियों की छुट्टियां दो जनवरी तक रद की गई हैं। कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व समेत सभी संवेदनशील क्षेत्रों में वनकर्मियों की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है।

वन विभाग की चिंता इस बात की कि कही जश्न मनाने के लिए आने वाले  पर्यटक या अन्य शिकारी अथवा तस्कर जंगलों में न आ धमकें ऐसे में वन्य प्राणियों का कोई नुक्सान न हो । अभी ऐसा कोई खुफिया इनपुट विभाग को नहीं मिला है, लेकिन महकमे ने  सतर्कता बरतने के साथ ही वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के मद्देनजर तैयारियां हैं।

उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश की सीमा पर दोनों राज्यों के वन्य कर्मी अलर्ट पर है  इसके अलावा वन विश्राम गृहों और वन सीमा से सटे होटल-रिसॉट्र्स की निगरानी की जा रही है। सैलानियों के लिए भी गाइडलाइन जारी कर दी गई है। नववर्ष के मद्देनजर वन विश्राम गृहों के साथ ही संरक्षित-आरक्षित वन क्षेत्रों के नजदीकी होटल, रिसॉर्ट्स बुक होने से वन महकमे की चिंता भी बढ़ गई है।

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग के अनुसार राज्य में हाई अलर्ट जारी करने के साथ ही वन क्षेत्राधिकारी से नीचे के कार्मिकों को विशेष  परिस्थितियों में ही छुट्टी दी जाएगी। सभी जगह  गश्त प्रारंभ कर दी गई है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के 12 और राजाजी टाइगर रिजर्व के संवेदनशील क्षेत्रों में आठ टीमें निरंतर गश्त में लगाई गई हैं।

सुहाग ने बताया कि वन विश्राम गृहों और वन सीमा के नजदीकी होटल, रिसॉट्र्स पर भी नजर रखी जा रही है। वहां ठहरने वाले सैलानियों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। गाइडलाइन के मुताबिक वन विश्राम गृह, होटल-रिसॉर्ट्स में न तो डीजे बजेगा और न तेज रोशनी होगी। सूर्यास्त के बाद कोई भी बाहर नहीं निकलेगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!