खबरिया ब्रेकिंग न्यूज़ ---
आज उपराष्ट्रपति करेंगे बाबा नीम करौली के दर्---हल्द्वानी : शहर के 13 चौराहों के चौड़ीकरण पर डीएम---कुमाऊँसीएम योगी आदित्यनाथ कल हल्द्वानी में क---
उत्तराखंड

बदला नैनीताल का मौसम बारिश के साथ हिमपात की संभावना

पिछले दिनों में खिली धुप के बाद प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को मौसम में बदलाव के आसार हैं। हल्द्वानी का तापमान शून्य के करीब पहुंच गया। अल्मोड़ा का तापमान दूसरे दिन भी माइनस में बना रहा। शनिवार को हल्द्वानी का न्यूनतम पारा 0.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है। शनिवार का अधिकतम पारा 20.5 डिग्री रहा। नैनीताल में तापमान एक डिग्री लुढ़क गया है।

कुमाऊं में अधिकांश स्थानों पर   बादल छाए रहने की संभावना है। रविवार रात व सोमवार को कुमाऊं में कहीं कहीं पर हल्की से बहुत हल्की बारिश या 2200 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने के असार हैं। मौसम में बदलाव के बाद वर्ष के आखिरी तीन दिनों में तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री नीचे रह सकता है।

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार से मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद अगले तीन दिन मौसम शुष्क लेकिन शीतलहर की स्थिति रह सकती है। कुमाऊं में साल की विदाई शीतलहर के साथ होने के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से साल के आखिरी दिनों में तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आम जनता से ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है। पिछले दो दिनों में ठंड एक बार फिर लौट आई है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!